फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   119 teachers were honored

भारत में गुरु-शिष्य की समृद्धिशाली परंपरा

Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
119 teachers were honored
119 शिक्षकों का किया गया सम्मान
विज्ञापन

शामली। पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने शिक्षक सम्मान पखवाड़ा के तीसरे दिन 119 शिक्षकों को सम्मानित किया।
पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शिक्षक दिवस से शिक्षक सम्मान पखवाड़े की शुरूआत की गई है। इस पखवाड़े में प्राथमिक से लेकर डिग्री कॉलेज के 1842 शिक्षकों का सम्मान करने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को तीसरे दिन 119 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इनमें डॉ. सुधीर कुमार, लोकेंद्र रघुवंशी, राजवीर सिंह, कुलदीप वशिष्ठ, अंकित कुमार, रामपाल सिंह, अनुज कुमार, योगेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, सुशील तोमर, राधेश्याम, अनिल शर्मा, सतीश शर्मा, रामनाथ, मनोज कुमार, घनश्याम शर्मा, नीना छोकर, भूपेंद्र कुमार, प्रताप कुमार आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व चेयरमैन ने कहा कि देश में गुरु-शिष्य की बड़ी आदर्श व समृद्धिशाली परंपरा रही है। प्राचीन काल में शिष्य गुरु के आश्रम में रहकर ही ज्ञानार्जन करते थे। हमारे शास्त्रों व धर्म ग्रंथों में गुरु को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed