{"_id":"5cd70c3fbdec22070c090115","slug":"11557597247-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसोधित-घरेलू सिलेंडर व रसोई में लगी आग, किशोरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसोधित-घरेलू सिलेंडर व रसोई में लगी आग, किशोरी झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई में आग लगी, किशोरी झुलसी
कैराना (शामली) कस्बे के बेगमपुरा में रसोई में शार्टसर्किट के कारण पाइप में लगी आग सिलिंडर तक पहुंच गई। इससे रसोई में खाना बना रही किशोरी झुलस गई। वहां रखा फ्रिज और सामान जल गया।
घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। कस्बे के बाजार बेगमपुरा के पास छीपियों वाली गली में खलील अहमद की पुत्री रेशमा (16) गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थी। परिजनों के अनुसार रसोई में बिजली के तारों में शार्टसर्किट हो गया । तारों से निकली चिंगारी से सिलिंडर के पाइप ने आग पकड़ ली, इसके बाद रसोई में आग चारों ओर फैल गई।खाना बना रही रेशमा ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ झुलस गए। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हिम्मत दिखाते हुए सिलिंडर को मकान से बाहर गली में फेंक दिया। लोगों ने उसके ऊपर बालू डाल कर आग बुझाई। परिजन किशोरी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
लोगों की सूझबूझ से टला हादसा
उधर, रसोई का सामान और बिजली के तार भी धू-धू करके जलने लगे। लोगों ने समझदारी दिखाई। बिजली की मेन लाइन काट दी और और इसके बाद आग पर पानी डालकर उस पर काबू पाया, लेकिन तब तक रसोई का सारा सामान और खाद्य सामग्री तथा रसोई में रखा फ्रिज जलकर राख हो चुके थे। हालांकि फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग लगभग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
रास्ते में लगे खंभों की वजह से समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
बाजार बेगमपुरा में सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पालिका ने कई साल पहले बीच में खंभे गाड़ दिए थे, ताकि ट्रक आदि बाजारों में न जा सके। शनिवार को छीपियों वाली में हुई घटना के बाद समय पर सूचना मिलने के बाद भी फायर ब्रिगेड पौने घंटे लेट पहुंची। चालक विचित्र सिंह ने बताया कि बेगमपुरा बाजार में रास्ते में खंभे गड़े होने के कारण वहां से गाड़ी नहीं जा सकती थी, इसलिए गाड़ी को दूसरे रास्ते से लाया गया जो काफी लंबा पड़ा।