{"_id":"5ccf28c3bdec22074a6ad3de","slug":"11557080259-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए कोर्स के स्थान पर पुराने कोर्स का प्रश्नपत्र देने से बीकॉम प्रथम वर्ष के सात छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। कालेज प्रबंधन का कहना है कि प्रश्नपत्र गलती से वितरित कर दिया गया। इस संबंध में विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया है। उधर, छात्रों ने डीआईओएस को शिकायती पत्र भेजकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।
विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहे शहजाद, फरहान, दानिश, शाकिर, जाबिर, आसिफ, हाशिम निवासीगण कस्बा कैराना ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि शनिवार को प्रथम पारी में उनका बिजनेस रेगुलरटी फ्रेमवर्क का प्रश्नपत्र था। आरोप है कि कक्ष निरीक्षक ने उन्हें नए कोर्स के स्थान पर पुराने कोर्स का प्रश्नपत्र दे दिया। विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के अनुसार उन्होंने नए कोर्स के आधार पर परीक्षा की तैयारी की थी। पुराने कोर्स का प्रश्नपत्र देेखकर उन्होंने इस मामले की शिकायत कक्ष निरीक्षक से की, लेकिन उन्होंने प्रश्नपत्र बदलने से इंकार करते हुए प्राचार्य के पास भेज दिया। मगर, उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। परीक्षार्थियों ने इस मामले में साजिश होने की आशंका जताते हुए कहा कि इससे उनका भविष्य अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है। डीआईओएस से इस प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने और दोबारा परीक्षा दिलवाने की मांग की। इस संबंध में प्राचार्य डाक्टर चमनलाल का कहना है कि इस मामले में कक्ष निरीक्षक से भूलवश नए कोर्स के स्थान पर पुराने कोर्स का प्रश्नपत्र दिया गया। इस संबंध में विश्वविद्यालय से संपर्क किया जा रहा है। छात्रों को हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।