{"_id":"5c5c76edbdec2254606a6b2a","slug":"11549563629-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविन्द्र सिंह के उप्र सब जूनियर वॉलीबाल टीम के चीफ कोच बनने पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविन्द्र सिंह के उप्र सब जूनियर वॉलीबाल टीम के चीफ कोच बनने पर खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविंद्र बने उप्र सब जूनियर वॉलीबाल टीम के चीफ कोच
अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। गांव पुरमाफी निवासी यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल एवं वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र सिंह वाल्मीकि को उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम का चीफ कोच नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है।
गांव पुरमाफी रविंद्र सिंह वाल्मीकि 1992 में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ से खेलने के बाद 1995 में जूनियर नेशनल कर्नाटक, 1996 में स्कूल नेशनल गोल्ड मेडल रीवा मध्यप्रदेश और 1997 में सीनियर नेशनल विशाखापट्टनम में खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके है। 1998 में उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटे से भर्ती हुए। वर्तमान में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात रविंद्र सिंह उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम के चीफ कोच चुने गए है। इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। रविन्द्र सिंह ने बताया की वे अपना गुरु इंडिया टीम के कोच रहे आरडी शर्मा को मानते है। विदित हो कि पुरमाफी निवासी आरडी शर्मा ओएनजीसी में देहरादून में नियुक्त थे। वे ओएनजीसी की ओर से वॉलीबाल इंडिया की टीम के कोच रहे थे। पांच साल पूर्व हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उनकी याद में हर वर्ष गांव पुरमाफी में आल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।