फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आज दोपहर तक चल जाएगी शामली मिल

आज दोपहर तक चल जाएगी शामली मिल

Sun, 27 Jan 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
आज दोपहर तक चल जाएगी शामली मिल
शामली। किसानों के धरना खत्म करने के बाद उम्मीद थी कि रविवार को मिल शुरू हो जाएगी लेकिन मिल प्रशासन मिल चलाने को तैयार नहीं था। मिल प्रबंधन अपने अधिकारियों पर एफआईआर और जारी हुई आरसी वापसी चाहता था । इसकी जानकारी प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा तक पहुंची। उन्होंने प्रशासन से साफ कह दिया कि 11 दिन से मिल बंद है। सोमवार से हर हाल में मिल चलनी चाहिए। इसके बाद खुद मंत्री ने मिल के उच्चाधिकारियों से वार्ता की। बताया जाता है कि रविवार रात तक इसे लेकर होम वर्क होता रहा। बताया जाता है कि देर रात तक गन्ना मंत्री की दिल्ली में मिल प्रबंधन स्तर पर वार्ता हुई। इसके बाद देर रात मिल को सोमवार से चालू करने पर सहमति बनी। देर रात मिल के जीएम केन कुलदीप पिलानिया ने बताया कि गन्ना मंत्री से वार्ता के बाद मंत्री के निर्देश पर मिल प्रबंधन मिल चालू करने को सहमत हो गया है। उम्मीद है कि सोमवार दोपहर तक मिल चालू हो जाएगी। उधर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने देर रात बताया कि मिल प्रबंधन सोमवार से मिल चालू करने पर सहमत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed