{"_id":"5c17eba7bdec2256ae0cb13b","slug":"11545071527-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायदार को हिरासत में लेने पर परिजनो का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायदार को हिरासत में लेने पर परिजनो का हंगामा
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकायेदार को हिरासत में लेने पर बखेड़ा
कैराना। करीब साढे़ आठ लाख के बकायेदार को ऑपरेशन वसूली के तहत तहसील की टीम ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजनों ने तहसील परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच अफसरों से नोकझोंक भी हुईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत किया।
एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा के निर्देशन में तहसील क्षेत्र में ऑपरेशन वसूली अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को तहसील की टीम कस्बा निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर तहसील आ गई। तहसील टीम के अनुसार उस पर बैंक देय का 8 लाख 39 हजार रुपये बकाया चल रहे हैं, जिसमें तहसील से आरसी भी जारी हो रही है। टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने के कुछ ही देर बाद बकायेदार के पुत्र अपने साथ कुछ साथियों को लेकर तहसील परिसर में पहुंच गया और वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। वे टीम से उलझने को तैयार थे। हल्ला सुनकर अधिकारी भी अपने कार्यालयों से बाहर आ गए। उधर, हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम हंगामा कर रहे एक युवक को कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।