{"_id":"5bd4b1ecbdec2269556a9bc8","slug":"11540665836-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को भी एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को भी एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
- नायब तहसीलदार ने पालिका टीम के साथ चलाया अभियान
कैराना। उपजिलाधिकारी ने लगातार दूसरे दिन भी कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया।
शनिवार को भी एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार कोमिन्द्र गुप्ता ने नगर पालिका कर्मचारियों और पुलिस बल को साथ लेकर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रखा। इस दौरान टीम ने शामली स्टैंड, बेगमपुरा, चौक बाजार व मेढ़की दरवाजे पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान प्रशासन ने लाउडस्पीकर द्वारा चेतावनी भी दी कि अगर आज के बाद फिर से अतिक्रमण पाया गया तो दुकानों से बाहर रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा। वहीं, चौक बाजार में अतिक्रमण हटाने को कहने पर एक दुकानदार नायब तहसीलदार से उलझ बैठा। यहां तक कि दुकानदार ने नायब तहसीलदार को कह दिया कि जहां तक उसकी दुकान के आगे छज्जा लगाया हुआ है, वो वहीं तक अपना सामान रखेगा और सामान नहीं हटाएगा। इस पर नायब तहसीलदार नाराज हो गये और उन्होंने पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर लेने के निर्देश दिए। हालांकि, बाद में माफी मांगने पर उसे वहीं पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
दुकानों के आगे लगाए छज्जे भी हटाने होंगे
अतिक्रमण हटवाने के दौरान नायब तहसीलदार ने साफ तौर पर कहा कि सड़कों की भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और जिन लोगों ने अपनी दुकानों के आगे सरकारी नाले पर छज्जे लगवाए हुए हैं, उन्हें या तो दुकानदार हटवा लें अन्यथा सरकारी जेसीबी से उन्हें तुड़वाया जाएगा। प्रशासन की चेतावनी के बाद से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।