फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरड़ फतेहपुर को मिला राजकीय इंटर कालेज का तोहफा

हरड़ फतेहपुर को मिला राजकीय इंटर कालेज का तोहफा

Wed, 24 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
हरड़ फतेहपुर को मिला राजकीय इंटर कालेज का तोहफा
हरड़ में डेढ़ साल में बन जाएगा इंटर कॉलेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन (शामली)। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार को हरड़ फतेहपुर गांव में राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास किया। सुरेश राणा ने कहा कि इंटर कॉलेज बनाने को प्रदेशभर से चार हजार आवेदन आए थे, जिनमें चुने गए 19 कालेजों में एक उनके गांव का है। ये कालेज इस क्षेत्र को मुख्यमंत्री का तोहफा है।
मंगलवार को हरड़ फतेहपुर गांव में राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास करते हुए गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि एमएसडीपी योजना के तहत 3.48 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड इस कॉलेज का निर्माण करेगा। अगले डेढ़ साल में यह कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद हरड़ सहित आसपास के दर्जनभर गांवों के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोई एजेंडा नहीं था, लेकिन यह क्षेत्र वर्तमान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम ने कहा कि जिले में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आए दिन नई योजनाएं चलाई जा रही है। इस मौके पर राजपाल सिंह, नरेंद्र प्रधान, कर्ण सिंह, उधम सिंह, संजीव, दिनेश, संजय, नरेंद्र चौहान, अमरेश, लाल सिंह, विरेंद्र सिंह, ब्रज किशोर, जयपाल सैनी, बसंत आदि रहे।
विज्ञापन

रेलवे के अफसरों को बुलाया
मंत्री ने कहा कि नए अंडरपास बनवाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि पहले पुराने अंडरपास से पानी के ड्रेनेज की व्यवस्था करें, उसके बाद ही नए अंडरपास बनने दिए जाएंगे। बताया कि इसके बाद मंगलवार को रेलवे के अधिकारी क्षेत्र में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री हाईवे को पिछली सरकार ने बनाने की बात कही थी। इसके लिए नाले बनाए गए, बड़े-बड़े पेड़ काट दिए गए, लेकिन चाचा भतीजे की लड़ाई में हाईवे का निर्माण अधर में है। हालांकि भाजपा अपने इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री से मिले अमित के परिजन
कच्चीगढ़ी निवासी अमित की कीटनाशक से हुई मौत के मामले में अमित के परिजनों ने मंत्री से मुलाकात कर बताया कि उनके बेटे को प्रेम प्रसंग के चलते जहर देकर मारा गया है। इस मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मंत्री ने इस संबंध में सीओ को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed