फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11,538 candidates took the exam under strict surveillance.

Shamli News: परिषदीय स्कूलों में शौचालय बदहाल, अभियान बेअसर

Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
11,538 candidates took the exam under strict surveillance.
कंपोजिट विद्यालय काबड़ौत में शौचालय का टूटा गेट। संवाद - फोटो : Self
शामली। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं देने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन कई स्कूलों में शौचालयों की स्थिति बदहाल है। कहीं शौचालयों पर ताले लटके हैं तो कहीं गंदगी के कारण उनका इस्तेमाल करना मुश्किल है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि शिक्षक भी गंदे शौचालयों में जाने से कतराते हैं। वहीं, शौचालयों पर ताले लगे होने के कारण बच्चों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बालिका और दिव्यांग शौचालय पर लटके ताले : शामली नगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर सात बुढ़ाना रोड पर बालिका शौचालय और दिव्यांग शौचालय के गेट पर ताला लटका मिला। कारण पूछने के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य आदित्य ने चाबी मंगाकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय का टूटा पड़ा गेट, लटके ताले : कंपोजिट विद्यालय काबड़ौत में मौके पर बालिका शौचालय पर ताला लटका मिला। दूसरे गेट पर भी ताला लगा था और आधा गेट नीचे से टूटा पड़ा है।

किसी भी स्कूल में शौचालयों पर ताला लगाना गलत है। जिन स्कूलों में शौचालयों पर ताले लगे हैं, सभी को खुलवाया जाएगा। वहीं टूटे पड़े गेट और सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए जाएंगे। - संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली

कंपोजिट विद्यालय काबड़ौत में शौचालय का टूटा गेट। संवाद

कंपोजिट विद्यालय काबड़ौत में शौचालय का टूटा गेट। संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed