फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्रामीणों की बस्ती में भर गया बरसात का पानी

ग्रामीणों की बस्ती में भर गया बरसात का पानी

Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की बस्ती में भर गया बरसात का पानी
कांधला। गांव जिड़ाना में सितंबर 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद दर्जनों विस्थापित परिवारों ने मकान बनाये थे। आरोप है कि इस कॉलोनी में अभी तक एक भी सड़क नहीं बन पाई है। कई दिनों रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण बस्ती की गलियों में जलभराव हो गया है। इसकी निकासी का कोई साधन नहीं है। बस्ती की गलियों में पानी से अली हसन, यूसुफ, नवाब, यामीन, मुस्तकीम, बिल्लू सहित कई लोगों के घरों में दरार आ गई है। लोगों का आरोप है कि बस्ती में सड़क बनवाने के लिए खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों, ग्राम प्रधान और तहसील दिवस में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मंगलवार को विस्थापित परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को पत्र भेजकर बस्ती की सड़क बनवाने के साथ ही बस्ती की गलियों में भरे पानी को निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed