{"_id":"5b731b2142c7920eb702b0e3","slug":"11534270241-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान के आसपास के बह रही यमुना, बाढ़ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान के आसपास के बह रही यमुना, बाढ़ की आशंका
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कई दिनों से पहाड़ों पर रुक-रुक हो रही बारिश के बाद सोमवार को हथनी कुंड बैैैराज से एक लाख 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना एक बार फिर उफान पर आ गई है। यमुना खतरे के निशान के समीप बह रही है। अगले 24 घंटो में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कयास लगाए जा रहे है।
कई दिन से यमुना सामान्य स्तर पर बह रही थी। पहाड़ो पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद सोमवार को यमुना में एक लाख 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। सोमवार को यमुना जहां 229.3 मीटर पर बह रही थी वहीं छोड़े गए पानी के कारण मंगलवार को जलस्तर डेढ़ मीटर बढ़ कर खतरे के निशान 231 मीटर के समीप पहुंच गया है। मंगलवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक यमुना का पानी उछाले मार रहा था। दोपहर यमुना नदी का जलस्तर 230.8 मीटर पर बह रहा था। उधर, हथनीकुंड बैराज से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी यमुना में सुबह आठ बजे एक लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद अगले 24 घंटो में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला जाएगा। यमुना मेेें जलस्तर बढ़ने के बाद सिंचाई विभाग के अफसरों ने सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद जिलों और दिल्ली राजधानी को अलर्ट कर दिया है। पिछले 24 घंटो में हथनी कुंड से छोड़े गए जलस्तर से बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।
उधर, ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता एके धीमान ने बताया कि शामली जिले की बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया।