फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तालाब की खुदाई से मिलेगी ग्रामीणों को निजात

तालाब की खुदाई से मिलेगी ग्रामीणों को निजात

Thu, 19 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
तालाब की खुदाई से मिलेगी ग्रामीणों को निजात
तालाब पर किसी का नहीं मिला कब्जा
विज्ञापन

थानाभवन।
खानपुर गांव में जलभराव की समस्या के बाद जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार ने पड़ताल के बाद ग्राम प्रधान को तालाब की खुदाई कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि गांव में तालाब पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं मिला।

क्षेत्र के गांव खानपुर की महिलाओं ने मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत करते हुए बताया था कि उनके गांव के तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। यही वजह है कि बरसात के दिनों में तालाब ओवरफ्लो हो गया, जिस कारण अब तालाब का सारा पानी गांव में एकत्र हो रहा है। गांव में कीचड़ व जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ बुधवार को गांव में पहुंचे और सबसे पहले तालाब की पैमाइश की, लेकिन तालाब की भूमि पर कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया। जांच के बाद नायब तहसीलदार ने बताया कि मौके पर कोई कब्जा नहीं मिला है। हालांकि तालाब में गंदगी अट गई है, जिसे साफ कराना जरूरी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान बबीता शर्मा को तालाब की खुदाई कराने के निर्देश दिए हैं। खुदाई के बाद ही गांव को इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed