फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1153 illiterate people will appear in adult literacy test

Shamli News: प्रौढ़ साक्षरता परीक्षा में शामिल होंगे 1153 निरक्षर

Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
1153 illiterate people will appear in adult literacy test
शामली। प्रौढ़ साक्षरता परीक्षा में 1153 निरक्षरों को शामिल किया गया है और इसके लिए 24 सितंबर को परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है और जल्द ही केंद्र निर्धारित कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए साक्षर भारत मिशन की 24 सितंबर को परीक्षा आयोजित होगी। इसमें जनपद के पांच ब्लॉकों में परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें 1153 हजार से अधिक निरक्षर लोग साक्षर बनने को परीक्षा में भाग लेंगे। इसमें सरकारी स्कूलों के स्टाफ, बच्चों की मदद भी ली जाएगी। परीक्षा संबंधित स्कूल में कराई जाएगी। गांव के विद्यालयों के सभी बच्चों को उनके घर घर के आस-पास रहने वाले निरक्षरों को परीक्षा में बैठाने के लिए भी कहा गया है। बीएसए कोमल ने बताया कि विभिन्न ग्राम-पंचायतों के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने ‘निरक्षरता भारत छोड़ो’ , देश को साक्षर कौन करेगा हम करेंगे-हम करेंगे जैसे नारों से निरक्षरों को जागरूक किया जा रहा है। उनको साक्षर बनाने के लिए परीक्षा कराई जा रही है और जल्द ही केंद्र बना दिए जाएंगे। परीक्षा में परीक्षार्थियों से चित्रों के माध्यम से भी सवाल पूछे जायेंगे। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed