{"_id":"60d22d148ebc3e2dae2ca47d","slug":"11528-people-got-vaccines-in-the-district-shamli-news-mrt544009278","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 11528 लोगों को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 11528 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 11528 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत 11528 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए।
मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए विशेष टीकाकरण अभियान के तहत कांधला ब्लाक के 12 गांवों कलस्टर बनाकर टीकाकरण किया गया। इन गांवों में 18 प्लस वाले 1759 को पहली डोज लगी है। 45 प्लस वाले 787 लोगों को पहली और एक व्यक्ति को दूसरी डोज का टीका लगा है। थानाभवन ब्लाक के 10 गांवों के बनाए गए कलस्टर में 18 प्लस वाले 1430 लोगों को व 45 प्लस वाले 430 लोगों को पहली डोज के टीके लगे हैं। इन गांवों में टीके लगवाने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन टीकाकरण शिविर में ही किया गया। इसके अलावा पहले से चल रहे 18 टीकाकरण केंद्रों पर 45 प्लस वाले 3150 लक्ष्य के सापेक्ष 1964 लोगों को पहली डोज और 304 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इसके अलावा 22 केंद्रों पर 18 से 44 साल तक के 4710 के लक्ष्य से अधिक 4854 लोगों को टीके लगाए गए। इन केंद्रों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को टीके लगाए गए हैं। इस तरह से जिले में 10229 लोगों को टीके लगाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मंगलवार को जिले में 11528 लोगों को टीकाकरण हुआ है।
दो सौ व्यापारियों को हुआ टीकाकरण
शामली। पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल जिला व नगर इकाई द्वारा वीवी इंटर कॉलेज के हॉल में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन डीएम जसजीत कौर व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने फीता काटकर किया। कैंप में लगभग 200 व्यापारियों को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस अवसर पर सुभाष धीमान, सूर्यवीर सिंह, कंवरवीर कांबोज, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, शिवचरण संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, प्रवक्ता अनुराग शर्मा, आदि मौजूद रहे।

शामली वीवी इन्टर कॉलिज में टीका लगवाता युवक- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन