{"_id":"5ab2a5f04f1c1ba6768b6dda","slug":"11521657328-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा सम्मेलन में किया गया स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा सम्मेलन में किया गया स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जागरुक
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर काम करने वाली आशाओं का सम्मान
शामली।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित आशा सम्मेलन में आशाओं ने नाट्य मंचन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार किया। सम्मेलन में वित्तीय वर्ष 2017-18 में अच्छा काम करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को आशा सम्मेलन का आयोजन हनुमान धाम के महाराजा अग्रसेन बारातघर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सफल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एसीएमओ डॉक्टर सफल कुमार ने बताया कि आशाओं का काम बहुत जिम्मेदारी और सेवाभाव का होता है। एक आशा मन लगाकर जच्चा और बच्चा की सेवा नो माह तक करती है यह बहुत बड़ी बात है। इसके बाद महिलाओं का टीकाकरण भी कराती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान आशाओं ने नाट्य मंचन द्वारा लोगों को जागरूक किया। इस दौरान फईम अहमद डीसीपीएम, राम ललित वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के अच्छा काम करने वाली आशाओं और संगनि को सम्मानित किया गया।