फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई विशेष पूजा -अर्चना

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई विशेष पूजा -अर्चना

Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
तीसरे  दिन मां  चंद्रघंटा की हुई विशेष पूजा -अर्चना
शामली। श्रीदुर्गा नवरात्र महोत्सव के मंडप में तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं मांगी। दोपहर के समय घरों-मंदिरों में मां की चौकी लगाकर गुणगान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रीदुर्गा नवरात्र महोत्सव में तीसरे दिन शहर के श्री हनुमानधाम, गौशाला रोड़ मां सती मंदिर, राजो मोहल्ला मां चौदस वाला मंदिर, टंकी रोड़ स्थित माता वैष्णो देवी-भैरव मंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुुरानी सब्जी मंडी व करनाल रोड़ स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड़ स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, नवीन मंडी स्थल मां दुर्गा -शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंडी महादेव मंदिर, सदाशिव मंदिरों में मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर मां दुर्गा की स्तुति- स्त्रोत, श्री दुर्गा शत -सप्तमी पाठ आयोजन किया गया। पाठ में महिषासुर राक्षस के वध व देवताओं द्वारा मां दुर्गा की पूजा आराधना स्तुति करने की कथा सुनाई। पाठ के समापन पर श्रीदुर्गा चालीसा व आरती उतारकर किया गया। श्रद्धालुओं महिलाओं-पुरुषों बच्चों ने मनोकामनाएं मांगी। दोपहर दो बजे शहर के श्री हनुमान धाम पर श्रद्धालु महिलाओं ने मां की चौकी सजाकर भजन-कीर्तन करके गुणगान किया। मां के भजन पर महिलाओं ने ढोलक बजाकर संगीत प्रस्तुत जमकर नृत्य किया ।जिसमें महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी
विज्ञापन


बूढ़े बाबा का मेले का हुआ समापन
शामली। ब्रह्मा की स्मृति में बूढ़े बाबा का मेले का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान संकट मोचन श्री हनुमान बजरंगबली की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान और बूढ़े बाबा के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर विशेष पूजा -अर्चना करके परिवार की सुख -समृद्धि की कामनाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शाम चार बजे शहर के श्री हनुमान धाम पर चैत्रीय हिंदू नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में सृष्टि के रचियता ब्रह्मा की स्मृति में बूढ़े बाबा के स्थल पर तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने आटा-गुड अर्पित करके घर-परिवार की सुख समृद्धि की मनों कामनाएं मांगी। मेले में खेल-खिलौनो, चाट पकोड़ी की दुकानें लगाई गई। मेले में बच्चो, महिलाओं ने चाट- पकोडी और मिठाई की जमकर खरीद दारी की। शाम तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। श्रीराम दरबार में श्रीराम चरित्र मानस का पाठ तीसरे दिन सुबह दस बजे श्रीराम चरित्र मानस का पाठ जारी रहा। इस मौके पर श्री हनुमानधाम के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, रमेेश धीमान, मुकेश मैनेजर, लाल सिह लचक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed