{"_id":"5aaeb6024f1c1b27088b5f13","slug":"11521399298-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने रणनीति बनाई
शामली।
भाजपा नगर मंडल की बैठक डाक्टर विपिन कौशिक के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम जनकार्यकर्ता सम्मेलन के विषय पर चर्चा की गई, जिसके लिए नगर अध्यक्ष विपिन कौशिक ने संदीप नामदेव को प्रभारी, पंकज कश्यप को संयोजक तथा देवाशीष वर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल और उपलब्धियों के विषय को लेकर कार्यशाला का आयोजन होगा। प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आने वाली 23 मार्च को गंगा मंदिर में आयोजित होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाए जाने का आह्वान किया है। इस दौरान रवि गोयल, पूरण चंद जाटव, नवीन गर्ग, विनोद गर्ग, संजीव लोहान, पुनीत द्विवेदी, सुशील कुमार, अमित गुप्ता, राजेश कुमार, ओमपाल सिंह, अलकेश उपाध्याय, संजीव कर्णवाल, रामनिवास सैनी, संदीप मित्तल, विपुल मित्तल, योगेन्द्र निर्वाल, विनय गर्ग, सुनील कश्यप, दीपक पाल आदि मौजूद रहे।