{"_id":"5a4fbfd84f1c1b5f078b4c11","slug":"11515175896-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। कैराना और शामली में पानीपत-खटीमा मार्ग और झिंझाना रोड पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
भूूरा गांव निवासी रोहताश और दुर्गेश बाइक से शामली में कोचिंग के लिए आ रहे थे। कंडेला से आगे खेत से निकली नीलगाय से बाइक टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। गांव पावटीकलां निवासी नवाब अपने साथी राशिद के साथ शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बाइक से किसी कार्य के लिए कैराना आ रहा था। भूरा रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे पानीपत निवासी शैलेंद्र की बाइक से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने तीनों घायलों को कैराना अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में शामली रेफर कर दिया।