फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गन्ने से लदी ट्रेक्टर ट्राली पलटने पर किसान की मौत

गन्ने से लदी ट्रेक्टर ट्राली पलटने पर किसान की मौत

Sun, 31 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्रेक्टर ट्राली पलटने पर किसान की मौत
थानाभवन (शामली)। घना कोहरा होने के कारण शनिवार रात ऊन-थानाभवन मार्ग पर मंटी हसनपुर गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार रात घना कोहरा पड़ा। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पिंडोरा जहांगीरपुर निवासी राज सिंह पुत्र दलेल सिंह और जयपाल (60) ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर थानाभवन स्थित बजाज शुगर मिल जा रहे थे। ट्रैक्टर को राज सिंह चला रहा था। जब वह ऊन मार्ग-थानाभवन मार्ग पर मंटी हसनपुर गांव के पास पहुंचे तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खेत में पलट गई। जयपाल गन्ने की पूलियों के नीचे दबा रह गया। राज सिंह ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से गन्ने के नीचे दबे जयपाल को बाहर निकाला और थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। किसान जयपाल के पुत्र सत्यवीर ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक राजवाहे की पटरी पर चढ़ा
थानाभवन(शामली)। हरियाणा से कोरसेन्ट लादकर सहारनपुर जा रहा दस टायरा ट्रक ऊन मार्ग पर भनेड़ा राजवाहे पुल की पटरी पर चढ़ गया। ट्रक का आधा हिस्सा पुल की तरफ झुक गया। गनीमत रही कि ट्रक राजवाहे में पलट नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तड़के सहारनपुर के बडगांव निवासी संजय हरियाणा से ट्रक में कोरसेंट लादकर सहारनपुर जा रहा था। घना कोहरा होने के कारण दस कदम दूरी का भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। जब वह भनेड़ा राजवाहे की पुलिया पर पहुंचा तो ट्रक की एक साइड पुल की पटरी पर चढ़ गई। पुल के बीचोंबीच ट्रक फंसा रह गया। इस कारण आवागमन भी बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन मंगाकर ट्रक को वहां से हटवाने के बाद यातायात सुचारु कराया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि राजवाहे की पुल की चौड़ाई कम है, जबकि इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। पुल की एक साइड की दीवार भी टूटी हुई है, जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed