फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दशरथ मरण, राम केवट संवाद की लीला का मंचन

दशरथ मरण, राम केवट संवाद की लीला का मंचन

Mon, 25 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
दशरथ मरण, राम केवट संवाद की लीला का मंचन
जलालाबाद।
विज्ञापन

गांधी चौक मैदान में चल रही रामलीला में राम-केवट संवाद और दशरथ मरण की लीला का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। मुख्य अतिथि एल्पाइन आफ एजूकेशन के प्राचार्य डाक्टर अमितेश भारद्वाज ने लीला का शुभारंभ कराया।

वरदान मांगने पर कैकेयी को राजा दशरथ ने बहुत समझाया, परंतु वह बात से पीछे नहीं हटी, जिस कारण पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए। उधर, श्रीराम, लक्ष्मण और सीता गंगा नदी के किनारे पहुंचने पर केवट से नदी पार कराने की प्रार्थना कर रहे हैं। केवट ने भगवान राम के चरणों को धोकर नाव में बैठाया और गंगा पार कराई। रामलीला मंचन में राम का अभिनय सुमित जुनेजा, लक्ष्मण का हिमान्शु जुनेजा, दशरथ का ब्रजमोहन उपाध्याय, सीता का छोटा सैनी, केवट का अवनीश आहूजा, कौशल्या का अनुज प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में मास्टर देवेंद्र शर्मा, रविंद्र शर्मा, आदेश शर्मा, सचिन जैन, मिठठन लाल भटनागर, प्रधान लाल सिंह, बोबी शर्मा, राहुल जैन, लाला प्रमोद मित्तल, नरेश शर्मा, देवराज जुनेजा, रामदत्त आहूजा, मदनलाल आहुजा, डाक्टर बिटटू कोरी, सुरेन्द्र शर्मा, सतपाल सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed