{"_id":"598f50b04f1c1b87458b4c98","slug":"11502564528-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली रेलपार बाइपास का निर्माण नेशनल हाईवे के मानक के अनुरूप बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली रेलपार बाइपास का निर्माण नेशनल हाईवे के मानक के अनुरूप बनेगा
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मंत्री ने किया बाईपास निर्माण का शिलान्यास
शामली। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शामली रेलपार बाईपास का निर्माण नेशनल हाईवे के मानक के अनुरूप कराया जाएगा। सड़क की ऊंचाई लोगों की सुविधा के अनुसार होगी। उन्होंने बताया कि शामली-लखनऊ की तर्ज पर शामली- दिल्ली रूट पर भी एसी बस का संचालन कराया जाएगा।
शनिवार दोपहर राज्यमंत्री ने गुरुद्वारा तिराहे पर शामली रेलपार बाईपास निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि रेलपार बाईपास का निर्माण नेशनल हाईवे के मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को मिली है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निर्माण में क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिले की तीनों चीनी मिलों ने इस साल किसानों को 620 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है, जबकि पिछले साल सिर्फ 300 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान हुआ था। डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह ने जिले की विकास योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, शहर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, चेयरमैन अरविंद संगल ने भी विचार रखे। संचालन सुनील अरोरा टम्मी ने किया। समारोह में सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, भाजपा नगराध्यक्ष डॉक्टर विपिन कौशिक, राजन बत्रा, सतेंद्र धीरयान, एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रजवाहे की पटरी पक्की कराने की मांग
शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने मुजफ्फरनगर सहारनपुर मार्ग और मेेरठ - करनाल मार्ग को जोड़ने वाले गोहरनी रजवाहे की पटरी का निर्माण कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि रजवाहे की पटरी पक्की होने से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।