{"_id":"598e02784f1c1b1b738b4598","slug":"11502478968-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन शुगर मिल से चीनी शीरा निकलने से रोकने पहुंची भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाभवन शुगर मिल से चीनी शीरा निकलने से रोकने पहुंची भाकियू
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने के कारण भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थानाभवन शुगर मिल से चीनी और शीरा निकलने पर पाबंदी लगा दी है। कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल पर बैनर लगा दिया और चेतावनी दी कि चीनी और शीरा से लदे वाहन मिल से बाहर निकलने नहीं देंगे।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता विनोद निर्वाल और जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड शुगर मिल के गेट पर पहुंचकर बैनर लगाया। उस पर लिखा था बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिए बगैर मिल से चीनी व शीरा नहीं निकलने दिया जाएगा। यदि चीनी , शीरा लदे वाहन बाहर निकलेंगे तो वाहनों में होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की होगी। गेट पर किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शन की सूचना पर मिल के महाप्रबंधक (केन) हितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बताया कि चीनी और शीरा बेचकर ही किसानों को बकाया भुगतान किया जाता है। प्रत्येक दिन जो चीनी बेची जाती है, उसका पैसा गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के अकाउंट में भेजा जा रहा है। चीनी शीरे की बिक्री रोक देने से बकाया भुगतान करने में भी कठिनाई होगी।
मोहम्मद जाहिद व विनोद निर्वाल ने बेची गई चीनी का पैसा समिति में भेजने के अभिलेख दिखाने को कहा। महाप्रबंधक ने अभिलेख मंगाकर दिखाए तथा प्रतिदिन बेची गई चीनी व उसके पैसों का समितियों में भेजने के चेक भी दिखाए। इस पर यूनियन के नेता चीनी गोदाम दिखाने पर अड़ गए तथा मिल परिसर में घुस गए। वहां खड़े ट्रकों के ड्राइवर को बाहर न ले जाने की चेतावनी दी। मिल अधिकारियों ने चीनी गोदाम न दिखाने की बात कहने पर मामला बिगड़ गया तब मास्टर जाहिद ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से फोन पर बातचीत की। गन्ना महाप्रबंधक से बात कराई। मौके पर पद्म सिंह कैडी, अनीश मंसूरी, प्रदीप त्यागी, शहजाद अहमद, नसीम अहमद, छोटा, फुरकान, पुष्पेंद्र ठेकेदार, हटाजी इकराम और शाकिर अहमद आदि मौजूद रहे।