फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   श्वर सर्वव्यापी, अजन्मा और अविनाशी है: कुलश्रेष्ठ

श्वर सर्वव्यापी, अजन्मा और अविनाशी है: कुलश्रेष्ठ

Wed, 09 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
श्वर सर्वव्यापी, अजन्मा और अविनाशी है: कुलश्रेष्ठ
शामली।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन यज्ञ व प्रवचन के कार्यक्रम हुए। आगरा से आए आचार्य उमेश चंद कुलश्रेष्ठ ने कहा क ईश्वर सर्वव्यापी, अजन्मा और अविनाशी है।

मंगलवार को आयोजित यज्ञ के यजमान अशोक आर्य प्रबंधक एलआईसी कैराना सपत्नीक, कार्यक्रम संयोजक राजपाल आर्य व कौशल्या आर्य, मंत्री रामेश्वर आर्य व विनोद आर्य, लक्ष्मी चंद आर्य रहे। भजनोपदेश पंडित राजवीर सिंह आर्य ने वेदवाणी का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज न होता तो हमारी दशा बहुत दयनीय होती। आगरा से पधारे आर्य उपदेशक आचार्य उमेश चंद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ईश्वर सर्वव्यापी, सर्वशक्तिमान है। सूर्य, चंद्र, वायु, पृथ्वी आदि देवता प्रलय के समय नष्ट होकर बीज रूप में परिवर्तित हो जाते हैं, लेकिन ईश्वर नित्य है। उन्होंने कहा कि वेदों की आज्ञा पालन कर सभी को यज्ञ करना चाहिए। इस मौके पर संरक्षक रघुवीर आर्य, प्रधान पूरण चंद आर्य, कार्यक्रम संयोजक दिनेश आर्य, राजपाल आर्य, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल, बीरबल आर्य, भीष्म कुमार आर्य, अरविंद शर्मा, लक्ष्मीचंद, हरपाल आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed