{"_id":"5984c87a4f1c1bf14a8b457b","slug":"11501874298-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने प्रधानाचार्यो को दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने प्रधानाचार्यो को दिए दिशा-निर्देश
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
शामली।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को परिवहन, शिक्षा और शिक्षकों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से कराने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
शुक्रवार को शहर के सिल्वर बेल्स में डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने जनपद के सभी सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। उन्होंने निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सुप्रीम कोर्ट के मानकों के अनुसार ही परिवहन व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कहा कि छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए अनुबंधित बसें, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, स्कूल प्रारंभ होने और छूटने के समय में थोड़ा अंतराल, यातायात नियमों के प्रशिक्षण की योजना व नोडल शिक्षक नामित करने के साथ ही वाहन सुविधा लेने वाले छात्र छात्राओं के आवास से स्कूल की दूूरी के अनुसार ही वाहन शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए।
वहीं, राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में हर हाल में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक सिस्टम से कराने और पौधरोपण के तहत लगाए गए पौधों की देखरेख करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजकीय कॉलेजों में 16 अगस्त से कक्षा नौ के कमजोर छात्र छात्राओं को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में उपचारात्मक योजना के तहत 45 दिन तक शिक्षण कार्य शुरू कराने की व्यवस्था के निर्देश दिए।