फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   115 corona infected in the district, 318 healthy

जिले में 115 कोरोना संक्रमित, 318 हुए स्वस्थ

Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
115 corona infected in the district, 318 healthy
जिले में 115 कोरोना संक्रमित, 318 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

शामली। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। 115 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 318 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 2224 हो गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में 20 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा गांव सिंभालका में सात, कादरगढ़ में एक, लतीफगढ़ में एक, हसनपुर में एक, नौनांगली में एक, हिरनवाड़ा में दो, ताहरपुर में एक, मानकपुर में एक, चूनसा में तीन, भाट्टू में एक, मुल्लापुर में एक, आदमपुर में दो, लांक में दो, महावतपुर में दो, कुड़ाना में तीन, मुंडभर में एक, सिलावर में छह, भिक्का माजरा में दो, भाज्जू में दो, करौदा हाथी में एक, कसेरवा खुर्द में एक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा टिटौली में एक, जलालपुर में एक, कसेरवा कलां में एक, ऐरटी में एक, अलीपुर कलां में एक, जसाला में एक, फुगाना में एक, बधेव में एक, मालेंडी में एक, बलवा में एक, कमालपुर में एक, गोमतीपुर में एक, एलम में चार, कांधला में दो, खंदरावली में दो, सुन्ना में एक, राजपुर में पांच, बिराल में एक, झिंझाना में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के 115 नए केस मिले हैं, जबकि कोरोना के 318 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले
कैराना। कैराना कस्बे में आरटीपीसीआर जांच में 19 और एंटीजन किट से जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। मंगलवार को मेरठ मेडिकल से प्राप्त आरटीपीसीआर जांच में मोहल्ला सरावज्ञान में तीन महिलाएं, एक युवक, व एक किशोर, मोहल्ला आलकला में एक महिला, मोहल्ला आलदरम्यान में एक महिला, मोहल्ला खैलकलां में एक व्यक्ति व एक किशोरी, टीचर कालोनी में एक वृद्धा, मोहल्ला बेगमपुरा में एक महिला व उसका पति और कैराना थाने में सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रशासन ने सभी कोरोना पॉजिटिव के घरों के बैरिकेडिंग लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार को कैराना सीएचसी, कोतवाली व जहानपुरा में 130 लोगों की एंटीजन किट द्वारा जांच की गई, जिसमें एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 111 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed