{"_id":"5946ca684f1c1b2d7c8b4815","slug":"11497811560-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से तनाव रहित जीवन जी सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से तनाव रहित जीवन जी सकते हैं
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
योग प्रशिक्षण शिविर में योगाचार्य श्रीपाल धामा ने 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुताबिक योगासन का अभ्यास कराया। योगाचार्य ने कहा कि योग से तनाव रहित जीवन जी सकते हैं।
रविवार के करनाल रोड स्थित आरके इंटर कालेज में योग शिविर में योगाचार्य श्रीपाल धामा ने पहले सामूहिक मंत्रोच्चार एवं प्रार्थना कराई। उसके बाद योग क्रिया कराकर शिविर का शुभारंभ किया गया। बताया कि योग से ही मधुमेह, रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। आरके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि नियमित रूप से योग प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने वाले साधकों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। वहीं, उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में परिजनों, मित्रों और मोहल्लावासियों को शामिल होने आह्वान किया है। योग शिविर में सहदेव मलिक, मुकेश तोमर, इंद्रपाल प्रधान, नरेंद्र सिंह, केपी सिंह, रामकुमार तोमर, राजकुमार, सविता रानी, रूपा रघुवंशी, सुमन चौहान, डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. अनिल चौहान, सुनीता, अमृता, सीमा बालियान समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
करनाल मार्ग पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर
शामली। मेरठ- करनाल मार्ग पर आरके इंटर कालेज के पास वाहनों की आवाजाही तेज रफ्तार से होती है। इसी कॉलेज में चल रहे योग शिविर में पहुंचने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह को स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही आरके इंटर कालेज के पास स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे।