फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टैंपू चालकों ने हडताल रखकर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

टैंपू चालकों ने हडताल रखकर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
टैंपू चालकों ने हडताल रखकर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांधला।
विज्ञापन

गंगेरू-इस्सोपुर मार्ग पर चलने वाले टैंपो चालकों ने हड़ताल कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
थाना कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू इस्सोपुर मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से बसों का संचालन नहीं है। इस मार्ग पर गांव श्यामगढ़ी, गांव गढ़ी श्याम, गढ़ीरक्खा, गढ़ी राडा, खेड़ा कुरतान, इस्सोपुर टील, डुंडुुखेडा, गढ़ी रामकौर सहित कई अन्य गांव के लोगों को आवागमन के लिए टैंपो, जीप, कार और वैन आदि का सहारा लेना पड़ता है। उधर, कुछ लोगों ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी से शिकायत की थी। सोमवार और मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई के चालान काट दिए थे। इससे आक्रोशित टैंपो चालकों ने प्रदर्शन किया।

चालक साजिद, मनोहर, अजीम, अनिल, अबरार, आलम और नदीम आदि का कहना है कि कस्बा कांधला और अन्य कई मार्ग पर इसी तरह टैंपुओं का संचालन होता है। मगर पुलिस गंगेरू -इस्सोपुर मार्ग पर चलने वाले टैंपुओं के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की कि पुलिस उत्पीड़न बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed