फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1144 candidates gave the PGT exam

1144 अभ्यर्थियों ने दी पीजीटी की परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
1144 candidates gave the PGT exam
शामली के आरके इंटर कॉलेज में रोल नंबरर देखते परीक्षार्थी। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में दूसरे दिन भी दो परीक्षा केंद्रों पर पीजीटी की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 1392 में 1144 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 248 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरे दिन भी पीजीटी की परीक्षा दो केंद्रों राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली व हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली में दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई। इसमें कुल पंजीकृत 664 में 565 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 99 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि पहली पाली में राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में कुल पंजीकृत 480 में 417 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 63 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

हिंदू कन्या इंटर कालेज में कुल पंजीकृत 184 में 148 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित हुए, 36 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई। इस पाली में दोनों केंद्रों पर कुल पंजीकृत 728 में 579 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 149 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल पंजीकृत 1392 में 1144 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित हुए और 248 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कोई अभ्यर्थी नकल करते हुए नहीं पाया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कोविड-19 के नियमों पालन करते हुए संपन्न हुई है।

शामली के आरके इंटर कॉलेज में महिला परीक्षार्थी की चेकिंग करते शिक्षक।

शामली के आरके इंटर कॉलेज में महिला परीक्षार्थी की चेकिंग करते शिक्षक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed