{"_id":"5c7580fabdec227d9070d1f0","slug":"111551204602-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद का सफाया होने तक सरकार जारी रखें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद का सफाया होने तक सरकार जारी रखें कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकवाद पाकिस्तान की देन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पाकिस्तान सीमा में घुसकर भारतीय वायुसेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने पर लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई कर ठीक कदम उठाया है। भारत ने यह कार्रवाई कर पुलवामा हमले का बदला लेने की शुरूआत की है। लोगों ने आतंकवाद का सफाया होने तक इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की मांग की। साथ ही ये भी कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था भी करें, जिससे भारतीय हमले से पाकिस्तान को होने वाले नुकसान का भी पता चलना चाहिए।
कस्बा बनत निवासी गुलवीर सिंह ने कहा कि आतंकवादियों पर हमला ठीक है। केंद्र सरकार का यह कदम सराहनीय है। आतंकवाद के खिलाफ भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। जीवन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता आया है। कश्मीर में आतंकवाद पाकिस्तान की देन है। आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारा जाए। आतंकवादियों के पूरी तरह खत्म होने तक सरकार को कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। सुखवीर सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले में देश के 40 जवान शहीद हुए हैं। इसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई करे कि वे भारत की तरफ आंख उठाकर देेखने की हिम्मत न जुटा सके। देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में आतंकवादियों के ठिकानों पर जो कार्रवाई कर सही कदम उठाया है। रामपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने स्ट्राइक कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले की बड़ी कार्रवाई की है, इसके लिए देश के जवानों को बधाई।