{"_id":"5c69abc8bdec224e364fa765","slug":"111550429128-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोड़समा में गूंजे पाकिस्तान विरोध नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोड़समा में गूंजे पाकिस्तान विरोध नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में खोड़समा गांव रविवार को में युवाओं ने रैली निकाली। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका और प्रदर्शन किया।
सुबह दस बजे खोड़समा गांव में युवाओं ने आतंकी हमले के विरोध में विशाल रैली निकाली। गांव मुख्य चौराहे पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा की। जिसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। मौके पर राकेश पंडित, मीर सिंह, धीर सिंह, देवेंद्र, मोनू, दीपक, अमित सागर, पारस, भारत आशीष आदि रहे। उधर, टोड़ा गांव में शहीद हुए जवानों श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर विकास गिल, निखिल, आदित्य, अक्षय, विपिन, शुभम, जयंत, मीतू, रवि आदि मौजूद रहे। उधर, ऊन क्षेत्र के भैंसवाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यज्ञ आयोजित करके आहुति दी। मौके पर सत्यवीर मूछ, अंकित, मोहित, आकाश सागर, शेखर, शालू, बॉबी आदि शामिल रहे। ऊन नगर पंचायत ऊन में हवन यज्ञ आयोजित करके शहीदों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
अग्रसेन पार्क में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी
शामली। अग्रसेन पार्क में संकल्प विकास समिति की ओर से शहीदों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर समिति अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव लोहान आदि मौजूद रहे। उधर, सेवा भारती की ओर कैराना रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में छात्र-छात्राओं ने शहीदों की स्मृति में यज्ञ कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर डॉ. सतीश कुमार गर्ग, डॉ. राज तायल, रमेशचंद विश्वकर्मा, भूषण, संजय, गोविंद गोयल, संजीव, सुनील, योगेश, राजेंद्र प्रसाद गोयल मौजूूद रहे। शिवसेन मंदिर खाराकुंआ अजुध्या चौक पर आयोजित शोक सभा में पुलवामा शहीदों को पुष्प अर्पित किए। मौके पर दिनेश चौहान, किरणपाल, राजकुमार, विनोद, अतर सिंह, गुलाब सिंह, जगरोशन, इंद्रसेन, हरेंद्र, डॉ. सतपाल बागला, डॉ. अशोक बागला, प्रमोद मेघलान, अभिषेक आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में बंद रखे प्रतिष्ठान
ऊन। क्षेत्र के हथछोया गांव में पुलवामा में शहीद जवानों की शहादत पर रामलीला भवन में कैंडल जलाकर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर सोमदत्त शर्मा, मास्टर भगवती प्रसाद, अभय तोमर बृजपाल तोमर देवेंद्र तोमर, मंटू तोमर, अनिल तोमर, कुलदीप तोमर, चरणसिंह, संजय लाला, राजेंद्र उपाध्याय, मंगलू आदेश तोमर ,भोला, अनिल तोमर, नरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, ऊन कस्बे में समस्त व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताया। सभी व्यापारी इलाहाबाद बैंक पर एकत्रित हुए और शहीद जवानों की आत्म शांति के लिए हवन किया। मौके पर चंद्रदत शर्मा, सुशील गर्ग, नरेश गोयल, चंद्रपाल चिकारा, अमित गोयल, सतेंद्र चौधरी, सत्यम गोयल, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र , आशु मित्तल, सैकडो कस्बे के लोग मौजूद रहे।