{"_id":"5c67050cbdec221a376691d6","slug":"111550255372-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसायन विज्ञान की परीक्षा में इंटर के 114 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसायन विज्ञान की परीक्षा में इंटर के 114 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू के प्रश्नपत्र में छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 31 केंद्रों पर इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 114 छात्रों ने रसायन विज्ञान की परीक्षा छोड़ी है।
जिले में चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार सुबह पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा हुई। उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सुबह पहली पाली की परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 97 में से 91 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए जबकि छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा 31 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 3348 में से 3234 विद्यार्थी सम्मलित हुए, जबकि 114 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संयुक्त शिक्षा निदेशक शील वर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने जिले के कई केंद्रों पर पहुंचकर बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और अब तक कोई परीक्षार्थी नकल करता हुआ नहीं पाया गया है। उधर, झिंझाना में शुक्रवार को कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा से पूर्व केंद्र व्यवस्थापक प्रवीण कुमार, समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने पुलवामा में शहीद हुए देश के जवानों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान के पेपर में शाम करीब तीन बजे बोर्ड परीक्षा पर्यवेक्षक शील वर्मा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।