फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ैन मुनियों का मंगल प्रवेश, स्वागत

ैन मुनियों का मंगल प्रवेश, स्वागत

Thu, 14 Feb 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ैन मुनियों का मंगल प्रवेश, स्वागत
जैन मुनियों का मंगल प्रवेश, स्वागत
विज्ञापन

जलालाबाद। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय शामली से कस्बे में पहुंचे जैन मुनि मनीष मुनि महाराज और अति मुकुल महाराज मुनि का सकल जैन समाज की ओर से स्वागत कर नगर में मंगल प्रवेश किया। सहारनपुर हाईवे स्थित जैन द्वार पर स्वागत करने वालों में राजेश जैन नानौता, सन्नी जैन, सुशील जैन, अतुल जैन, मंत्री सुशील जैन, सचिन जैन, धनप्रकाश जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे ।
घरों-प्रतिष्ठानों पर लगाए झंडे
जलालाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरा परिवार, भाजपा का परिवार कार्यक्रम के तहत कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर, रामनगर, मोतीबाजार, कटहरा चौक आदि मोहल्लों, वार्डों में भाजपा पदाधिकारियों ने घरों और प्रतिष्ठानों पर भाजपा के झंडे और स्टीकर लगाकर पहला वोट भाजपा को कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चक्रेश चौहान, मंडल महामंत्री बोबी शर्मा, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष हरिओम उपाध्याय, अनुसूचित जिला उपाध्यक्ष अशोक कोरी, डाक्टर रामभुल सिंह, डाक्टर धर्मवीर पाल, नरेश शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय भक्ति कार्यक्रम के साथ शिविर संपन्न
जलालाबाद। एल्पाईन पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजन के सात दिवसीय शिविर का प्रथम इकाई और द्वितीय इकाई का समापन प्राचीन सिद्ध पीठ देवी मंदिर के परिसर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसओ भवन संदीप बालियान और जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी रहे। कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर विधिशरण, प्रवक्ता सचिन सिंह ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र प्रेम के प्रति सजग करते हुए कहा कि सभी देश के समान नागरिक है और सभी को अपने राष्ट्र से प्रेम करना चाहिए। बच्चों ने नुक्कड़ नाटिका, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर कटाक्ष करते हुए प्रेरणा भरने की जोरदार मुहिम चलाई । कार्यक्रम में जाहिद, पाईका, सचिन मलिक, शिल्पी राणा, आशुतोष आदि का योगदान रहा। प्राचार्य डाक्टर अमितेश कुमार शर्मा ने शिविर समापन पर डाक्टर विधिशरण, प्रवक्ता सचिन सिंह तथा सभी स्वयंसेवक और सेविकाओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed