फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   : गमगीन माहौल में भाजपा नेता नरेंद्र सैनी पंचतत्व में विलीन

: गमगीन माहौल में भाजपा नेता नरेंद्र सैनी पंचतत्व में विलीन

Mon, 07 Jan 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
: गमगीन माहौल में भाजपा नेता नरेंद्र सैनी पंचतत्व में विलीन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। कस्बे में सोमवार को गमगीन माहौल में भाजपा नेता नरेंद्र सैनी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने शोक में बाजार भी बंद रखा।

कस्बे में भाजपा के नेता नरेंद्र सैनी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सुबह मोहल्ला काम्बोयान से अंतिम यात्रा शुरू हुई। इसमें कस्बे के अलावा आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। कस्बे के पूरा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने एक दिन पहले भाजपा नेता की अंत्येष्टि होने तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। दोपहर करीब 11 बजे उनका दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। नरेंद्र सैनी के बेटे ने मुखाग्नि दी। उनकी अंत्येष्टि के बाद व्यापारियों ने बाजार खोला। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री विहिप सुदर्शन चक्र महाराज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री विरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष विहिप सुभाष मलिक, नगर संयोजक बजरंगदल दिग्विजय, जिला सेवा प्रमुख विहिप भारत भूषण, विभाग संयोजक बजरंगदल बिन्नी राणा, विभाग सह-संयोजक शालू राणा, जिला गौरक्षा प्रमुख विहिप विनोद रोहिला, नगर अध्यक्ष विहिप देवेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष विहिप किरण पाल, भाजपा नेता अजय संगल, भाजपा नेता नरेश सैनी, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज, प्रमोद कुमार अट्टा, ग्राम प्रधान पति सतीश सैनी, पूर्व प्रधान सुभाष सैनी, गांव प्रधान मनट मंटी रजनीश सैनी आदि हजारों लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed