{"_id":"5bfc4750bdec2241b2772fab","slug":"111543259984-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नामदेव जन्मोत्सव पर श्री हरिनाम संकीर्तन, झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नामदेव जन्मोत्सव पर श्री हरिनाम संकीर्तन, झूमे श्रद्धालु
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। श्री नामदेव युवा समिति की ओर से संत नामदेव के 748वें जन्मोत्सव के अवसर पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे।
रविवार शाम श्री मंदिर हनुमान धाम शामली स्थित श्री नामदेव मंदिर में श्री नामदेव युवा समिति की ओर 25वां वार्षिक जन्मोत्सव हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरिनाम संकीर्तन में शामली के प्रसिद्ध कलाकार श्रवण मस्ताना, पंकज नामदेव, कैलाश गोत्रा, सचिन नामदेव, हरिद्वार से विशेष आग्रह पर आए करुणा चौहान ग्रुप ने हरि भजन प्रस्तुत करके भक्तिरस से सराबोर दिया। विश्व प्रसिद्ध झांकी कलाकार पंडित श्रीकांत दीक्षित की मनमोहक राधा कृष्ण की झांकियों ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। संत नामदेव महाराज को 36 प्रकार का भोग लगाया गया। भगवान विट्ठल की महा आरती के साथ यह कार्यक्रम पूर्ण हुआ। देर रात्रि तक चले इस भक्तिपूर्ण कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ रही। मध्य रात्रि 12 बजे भगवान विट्ठल जी की महाआरती की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर प्रभाकर नामदेव, संजय नामदेव, जितेंद्र, वेद प्रकाश, नरेश, नवीन नामदेव, गोविंद, पवन, संदीप नामदेव, रजनीश, पुष्पेंद्र नामदेव, रवि आदि उपस्थित रहे।