फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लोकसभा उपचुनाव में चूक हुई है, चूक को स्वीकार करते है, किंतु अफसोस नही-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

लोकसभा उपचुनाव में चूक हुई है, चूक को स्वीकार करते है, किंतु अफसोस नही-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा उपचुनाव में चूक हुई है, चूक को स्वीकार करते है, किंतु अफसोस नही-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
‘कैराना उपचुनाव में मतगणना की चूक स्वीकार’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के परिणामों का जोड़ गलत भेजने पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शामली डीएम के पद से हटाए गए इंद्र विक्रम सिंह ने अपनी गलती तो स्वीकार कर ली, लेकिन इस पर अफसोस जताने से इन्कार कर दिया। सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अपने विदाई समारोह में कहा, ‘जिला निर्वाचन अधिकारी होने के नाते मैं इस मानवीय चूक को स्वीकार करता हूं। गलती मेरी टीम से हुई, जो मेरी जिम्मेदारी थी। इस चूक पर विरोधी दलों व जनप्रतिनिधियों ने कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया और न ही मुझे कोई अफसोस है।’
सिंह को अधिकारियों ने बुकें भेंट कर व पटका पहनाकर, किसान नेताओं ने पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर विदाई दी। उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया। सिंह ने कहा कि उन्हें पहली बार डीएम को कार्यभार मिला था। जिला निवार्चन अधिकारी होने के नाते निर्वाचन प्रक्रिया में चूक की ज्यादातर जिम्मेदारी डीएम की होती है। तबादला स्वाभविक है और इसका कतई अफसोस नहीं है। चुनाव आयोग के निर्णय को स्वीकार करते हुए अधीनस्थों से कहा कि भविष्य में ऐसी चूक नहीं होनी चाहिए। इसमें सावधानी की जरूरत है।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने डीएम कक्ष में विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। विदाई के अवसर पर प्रोजेक्टर से उनकी स्मृतियों को दर्शाने वाली एक लघु फिल्म दिखाई गई। एडीएम वित्त केबी सिंह, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एएसपी अजय प्रताप सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी ने उन्हें विदाई दी। कलक्ट्रेट परिवार की ओर से एडीएम केबी सिंह, किसान राजेंद्र सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने पगड़ी पहनाई और बुके व तलवार भेंट की। एसडीएम कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, बाबा श्याम सिंह, भाकियू नेता सतपाल पहलवान, सिल्वर बेल्स स्कूूल के चेयरमैन अजय संगल, जिला बार के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, उपनिदेशक कृषि शिव कुमार केसरी, एसडीएम ऊन केपी तोमर, तहसीलदार ऊन चंद्रकाता, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एडीएम केबी सिंह, सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। संचालन विजय पथिक महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा ने किया। विदाई समारोह मे ढोल भी बजाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed