{"_id":"5bcf6b6fbdec22694d43189a","slug":"111540320111-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना का लाभ न मिलने से महिलाओं ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना का लाभ न मिलने से महिलाओं ने डीएम से की शिकायत
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने डीएम से की शिकायत
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव मतनवली निवासी दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ न दिए जाने का आरोप लगाया। महिलाओं ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि ग्राम द्वारा गांव में कोई विकास कार्य नहीं करा रहा है। पीड़ित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लाभ भी नहीं दिया जा रहा। कई बार ग्राम प्रधान से मुलाकात कर गरीब परिवारों के प्रधानमंत्री आवास विकास योजना में पक्के मकान बनवाए जाने की मांग की गई। लेकिन प्रधान ने कोई कार्रवाई नहीं की है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास विकास योजना से पक्के मकान बनवाए जाने तथा वृद्धा पेंशन दिलाए जाने की मांग उठाई। इस अवसर पर सुनीता, शांति, प्रवेश, सुशीला, सोहनबीरी, नंगलो, माया, मुकेश कुमार, सहेंद्र, कमला आदि रहे।