फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीनियर वर्ग 5000 मीटर दौड़ में कुलदीप और शिवानी ने सबकों पछाड़ा

सीनियर वर्ग 5000 मीटर दौड़ में कुलदीप और शिवानी ने सबकों पछाड़ा

Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीनियर वर्ग 5000 मीटर दौड़ में कुलदीप और शिवानी ने सबकों पछाड़ा
शामली। आरके कॉलेज में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा। बारिश के चलते दौड़ प्रतियोगिता नहर पटरी पर कराई गई। प्रतिभागियों ने बारिश में भी दौड़ते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

शनिवार को आरके इंटर कॉलेज में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाया। बारिश के चलते और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता नजदीक होने के चलते दौड़ प्रतियोगिता नहर पटरी पर कराई गई। सबसे पहले सीनियर वर्ग में 5000 मीटर दौड़ हुई। जिसमें वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली का छात्र कुलदीप कुमार ने सबको पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर आरके इंटर कॉलेज शामली का दानिश अली रहा। भाला फेंक सीनियर बालक वर्ग में आरके शामली का मनव्वर प्रथम व आरके कॉलेज का ही अंकुर द्वितीय रहा। हेमर थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में छवि बलवंती देवी सिकंदरपुर प्रथम, आशा एमपीआईसी नौजल द्वितीय रही। भाला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में पारुल बाबू जवान सिंह खंद्रावली प्रथम, मनीषा राजकीय कांधला द्वितीय रही। सीनियर बालिका वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में शिवानी हिंदू कन्या शामली प्रथम, पूजा राजकीय कांधला द्वितीय रही।
विज्ञापन

चक्का फेंक सीनियर बालिका वर्ग में आसमीन जैन कन्या शामली प्रथम, सपना हिंदू कन्या शामली द्वितीय रही। 1500 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में नेहा पंवार जीआईसी कांधला प्रथम, मीनू बाबू जवान सिंह खंद्रावली द्वितीय रही। 3000 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में नेहा पंवार राजकीय कांधला प्रथम, नेहा जैन कन्या शामली द्वितीय रही। 3000 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अंकित कुमार ब्रिगेडियर होशियार सिंह शामली प्रथम, सागर चौहान एचआईसी कांधला द्वितीय रहा। हेमर थ्रो जूनियर बालक वर्ग में सागर बाबू जवान सिंह खंद्रावली प्रथम, मनीष तोमर आरएसएस झिंझाना द्वितीय रहा। डिस्कस थ्रो सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम महर्षि कश्यप नाला प्रथम, नवेद सरस्वती कैराना द्वितीय रहा। इसके बाद डीआईओएस अनुराधा शर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी राजेंद्र कौशिक व प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने पूर्व में हो चुकी सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं सभी से मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर कॉलेज व जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संजीव कुमार, नीरज बेनीवाल, श्रवण, सत्येंद्र वर्मा, इंदू आर्या, प्रीति, वैशाली, राजेश, रवि, रविंद्र, लोकेश, आलोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed