{"_id":"5b940beb867a557f551a0b8b","slug":"111536429035-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमराकौर के खिलाड़ियों ने मंडलीय बास्केटबाल में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमराकौर के खिलाड़ियों ने मंडलीय बास्केटबाल में दिखाया दम
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सहारनपुर में आयोजित हुई मंडल स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में शामली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें बनत स्थित देवी उमराकौर के बालिका वर्ग ने द्वितीय व बालिक वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर सभी का स्वागत कर बधाई दी।
सात सितंबर को सहारनपुर के जेवीएस गर्ल्स कॉलेज में बालिका वर्ग और सोफिया हिंदी मीडियम कॉलेज में बालक वर्ग की मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता हुई। जिसमें शामली जनपद से बनत स्थित देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज से सब-जूनियर और सीनियर वर्ग की बालक और बालिका की टीम ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें बालिका के दोनों वर्गों में टीम ने द्वितीय स्थान व बालक के दोनों वर्गों में तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। कोच अरुण ने बताया कि बालिका अंडर 14 वर्ग में आरजू, रिनी, हिमांशी, वंशिका, गरिमा, शिफा, शालिनी व अंडर-19 में तरन्नुम, वान्या, रीतिका, आंचल, विधि, लवि और प्राची का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं बालक वर्ग में अंडर-14 वर्ग में अर्पित और शिवांक का चयन हुआ है। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने कोच व सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए बच्चों से मेहनत व लगन से आगे भी जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।