{"_id":"5b902c66867a557f6249f0ca","slug":"111536175206-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 दिन में 22 किसानो ने कराए आनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 दिन में 22 किसानो ने कराए आनलाइन पंजीकरण
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
41 दिन में 22 किसानों ने कराए आनलाइन पंजीकरण
शामली। जिले के किसान धान बेचने के लिए रुचि नही ले पा रहे हैं। पिछले 41 दिन में धान खरीद के लिए 22 किसानों ने अभी तक आन लाइन पंजीयन कराए हैं। धान खरीद की तैयारियों के संबंध में एडीएम केबीसिंह ने बैठक लेकर अधिकारियों को किसानों को धान खरीद केंद्र के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।
बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम कार्यालय में एडीएम केबी सिंह की अध्यक्षता में धान खरीद की तैयारियों के संबंध में मंडी समिति, एआर कोआपरेटिव, विपणन विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि जिले के धान के 67 किसानों में से 22 किसानों ने 25 जुलाई से लेकर पांच सितंबर तक धान खरीद के लिए आनलाइन पंजीकरण कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीद केंद्र के लिए छह खरीद केंद्र आवंटित किए गए है। खाद्य विभाग के थानाभवन मंडी, कैराना आर्यपुरी, झिंझाना राजकीय गोदाम, पीसीएफ के धान खरीद केंद्रों में इस्सौपुर खुरगान एट मलकपुर, कांधला व ऊन में खोले जाएगे। एक अक्तूबर से धान की खरीद की जाएगी। धान खरीद के लिए किसानों के आनलाइन पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक निर्धारित की गई है। उपजिलाधिकारी स्तर से 30 सितंबर तक किसानों के पंजीयन का सत्यापन किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम ने मंडी सचिव विश्वेद्र कुमार को धान खरीद के लिए बैनर- पोस्टर के माध्यम से किसानों को जागरूक करने करने पर जोर दिया। एआर कोआपरेटिव संजीव तिवारी व पीसीएफ के अधिकारियों को धान खरीद के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है।