{"_id":"5b5cb6544f1c1b6f548b729c","slug":"111532802644-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने गुल कर दी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने गुल कर दी बिजली
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति बाधित
शामली। बरसात से बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। जिला मुख्यालय के साथ ही देहात क्षेत्र में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, शहर में बिजली आपूर्ति न होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी ठप रही।
कई दिन से झमाझम बरसात हो रही है। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक बरसात चलती रही, जिस कारण जिले भर में बिजली आपूर्ति भी बेपटरी हो गई। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं आई, जबकि कुछ इलाकों में आपूर्ति आ गई। शनिवार रात आठ बजे तक सिटी बिजलीघर से जुड़े शहर के मोहल्ला आर्यपुरी, सीबी गुप्ता कालोनी अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं आई। वहीं, बिजली आपूर्ति न होने की वजह से नगर पालिका परिषद की पेयजल आपूर्ति भी दिन भर बंद रही। आर्यपुरी निवासी वेदांश, निहारिका, मुकेश गर्ग, प्रशांत आदि ने बताया कि सुबह से ही न तो बिजली आई और न पानी। पेयजल आपूर्ति न होने की वजह से घरों में पीने का पानी भी नहीं रहा। इस कारण लोगों को हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ा।
गढ़ीपुख्ता में कई मकान गिरे
गढीपुख्ता। क्षेत्र के गांव गुराना में बरसात के कारण शनिवार को मंगता, पम्मी, इलियास, मुराद अली, तसव्वर, इमरान, राजू बाबू और लाल्ला के मकान गिर गए। उधर, गांव कच्ची गढ़ी में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण पानी रास्तों पर भरने के बाद घरों में घुस गया। कुछ मकानों में दरारें भी पड़ गई। हल्का लेखपाल भंवर सिंह ने गांव में पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकानों की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।