{"_id":"5b5b67c04f1c1b764d8b5268","slug":"111532716992-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग की व्यवस्था दुरुस्त करें, - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग की व्यवस्था दुरुस्त करें, - डीएम
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा महोत्सव शनिवार से शुरू हो जाएगा। कांवड़ मार्ग पर जो कमियां हैं, वह शनिवार रात तक पूरी हो जानी चाहिए। बरसात के कारण कुछ स्थानों पर गड्ढे हो गए, जिन्हें तत्काल भरवाया जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस ऑफिसरों की जिम्मेदारी है कि वह कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था ठीक करवाएं तथा जो कमियां हैं, उनके बारे में तत्काल रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
शुक्रवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कांवड़ यात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई, जिसमें सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस ऑफिसरों के साथ बैठक में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर बेरीकेडिंग, सफाई, पथ प्रकाश सहित जो भी व्यवस्था होनी है, उसके बारे में पूर्व में विभागवार जिम्मेदारी दी गई थी। गड्ढे तत्काल भरवा दें तथा नहर पुल पर बल्लियों की बेरीकेडिंग करा दें। विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है कि खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को बेरीकेडिंग कराएं। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शराब की दुकानों पर पर्दा लगवाएं तथा वहां आबकारी विभाग का एक सिपाही भी तैनात करने के साथ ही सीसीटीवी भी लगवा दें। इस दौरान सेक्टर पुलिस अधिकारियों ने एसटी तिराहे के पास सूखा पेड़ विद्युत लाइन पर आने तथा कुछ स्थानों पर खुले ट्रांसफार्मर रखने होने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए विद्युत निगम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर अंडा, मांस-मछली की दुकान खुली नहीं होनी चाहिए। एसपी दिनेश कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खासकर जिन ढाबों से नशीले पदार्थों की बिक्री होती है, उन्हें चिह्नित करके सख्त कार्रवाई करेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है कि वह ड्यूटी को गंभीरता से निभाएं, उसमें कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एडीएम केबी सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एसडीएम सुरजीत सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, सीओ राजेश कुमार तिवारी, अरविंद कुमार सिंह सहित सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तथा समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों का मूल्य निर्धारित
जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों की दरें भी निर्धारित की हैं। उसमें चाय आठ रुपये, समोसा आठ रुपये, ब्रेड पकोड़ा (दो पीस) 16 रुपये, जलेबी 80 रुपये किलो, बेसन का लड्डू (एक पीस) आठ रुपये, पूरी सब्जी 20 रुपये, घेवर सादा 120 रुपये किलो, घेवर मावे वाला 200 रुपये किलो, दूध 50 रुपये लीटर, जूस मौसमी छोटा गिलास 15 रुपये, जूस अनार छोटा गिलास 25 रुपये प्रति गिलास, लस्सी छोटा गिलास 30 रुपये, केला 40 रुपये दर्जन, सेब 160 रुपये किलो, खाना थाली (चार पूरी, दाल, सब्जी और 100 ग्राम चावल) 50 रुपये होगी।