{"_id":"5b3294604f1c1bc2378b6113","slug":"111530041440-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक विभिन्न मांगों लेकर बीएसए से मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक विभिन्न मांगों लेकर बीएसए से मिलें
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों को दिया आश्वासन
शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व यूटा के जिलाध्यक्ष नितिन पंवार और अन्य शिक्षकों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर कार्यवाहक बीएसए अनुराधा शर्मा से मिले। शिक्षकों ने बताया कि सभी शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का 50 प्रतिशत एरियर का भुगतान 30 जून तक होना है। अभी तक भी बीआरसी से एरियर के बिल नहीं पहुंचे हैं। कार्य में लापरवाही के चलते शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, अभी तक कनिष्ठ व वरिष्ठ शिक्षकों 22 बी का लाभ नहीं मिला है। वहीं, एक सौ अध्यापकों ने 17140 वेतनमान का लाभ लेने के लिए बेसिक शिक्षा कार्यालय में प्रत्यावेदन जमा करा रखें हैं, जिस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। शिक्षकों ने तीनों मांगों को जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की है। उन्होंने शिक्षकों से जल्द ही सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुनील कुमार, प्रमेंद्र, संजीव खोखर आदि मौजूद रहे।