{"_id":"5b2e98be4f1c1b214d8b81ac","slug":"111529780414-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान में वॉलीबाल का जलवा बिखेरेगा लविश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान में वॉलीबाल का जलवा बिखेरेगा लविश
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान में वॉलीबाल का जलवा बिखेरेगा लविश
शामली। खेल के क्षेत्र में शामली जिले के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। गांव हाथी करौंदा निवासी लविश मलिक का चयन वॉलीबाल की अंडर 18 टीम में हुआ है। यह टीम को 29 जून से 6 जुलाई तक ईरान में होने वाली एशियन यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। लविश मलिक के चयन से उसके परिवार में खुशी का माहौल है।
किसान अजेंद्र मलिक का पुत्र लविश मलिक यूपी के बांदा जिले में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है तथा वॉलीबाल का खिलाड़ी है। मार्च में उसने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कैंप में हिस्सा लिया। कैंप करीब तीन माह चला। एक पखवाड़ा पूर्व ही वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अंडर 18 की टीम का चयन ट्रायल के जरिये किए। उसमें लविश मलिक के साथ ही मुजफ्फरनगर के गांव भैंसी निवासी अभिलाश चौधरी का चयन हुआ है। लविश मलिक ने बताया कि अंडर 18 टीम 29 जून से 6 जुलाई तक ईरान के शहर तबरीज में होने वाली एशियन यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। उसके लिए 26 जून को टीम रवाना हो जाएगी। उधर, लविश का चयन होने से उसके परिवार में खुशी है। परिवार में उसके दादा देवेंद्र कुमार सहित सभी लोगों ने हर्ष जताया है। लविश के दादा देवेंद्र कुमार बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा (बागपत) में प्रवक्ता रह चुके हैं और वह भी वॉलीबाल खिलाड़ी रहे हैं। देवेंद्र कुमार ने 1961-62 में सातवें स्कूल नेशनल गेम्स में यूपी की तरफ से प्रतिभाग किया था और प्रथम स्थान मिलने पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।