फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अच्छा रिजल्ट पाकर शिक्षण संस्थाओं में छायी रही खुशियां

अच्छा रिजल्ट पाकर शिक्षण संस्थाओं में छायी रही खुशियां

Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अच्छा रिजल्ट पाकर शिक्षण संस्थाओं में छायी रही खुशियां
शिक्षण संस्थाओं में खुशी का आलम
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई हाईस्कूल का अच्छा रिजल्ट आने पर सभी शिक्षण संस्थाओं में खुशी का माहौल रहा। स्कूल प्रधानाचार्यों और परिजनों ने सभी मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-सेंट आरसी शामली: स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बताया कि स्कूल के प्रणव सिंघल ने 97.6 अंक पाकर प्रथम स्थान, अखिल ने 94 प्रतिशत द्वितीय व आयूष ने 92.8 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन अरविंद संगल ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

-रॉक गोल्ड शामली: स्कूल प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल में यश ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रहा। वहीं, स्कूल के अंजलि, निहारिका, दिशा, प्राची, साक्षी, प्रिंस, रजत ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल, सचिन जिंदल, शिखर गोयल ने सभी बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मदरलैंड शामली: स्कूल के प्राचार्य राकेश ने बताया कि हाईस्कूल में वैभव गर्ग ने जनपद में द्वितीय व स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अविरल जैन द्वितीय, हर्ष सिंघल तृतीय रहा। मैनेजर चेतन मुंजाल ने सभी को बधाई दी।
-लांसर्स शामली: स्कूल प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने बताया कि स्कूल के कुणाल सिंघल ने प्रथम, अमरदीप ने द्वितीय व हर्ष जैन तृतीय रहा। प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
-बीएसएम शामली: स्कूल प्रधानाचार्या निर्मला सिंह ने बताया कि स्कूल के अमन जिंदल ने जनपद में चौथा और स्कूल में प्रथम रहा। सैयद जहरा बतूल द्वितीय व आर्यन तृतीय रहा। स्कूल चेयरमैन और मैनेजर छाया सिंह ने सभी को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-महाराजा सूरजमल शामली: स्कूल प्रधानाचार्य वैशाली नैन ने बताया कि स्कूल की नीरू मलिक ने 95 प्रतिशत के साथ प्रथम, नैंसी द्वितीघय व लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक श्यामपाल सिंह व चेयरमैन सत्येंद्र वर्मा ने बच्चों को बधाई दी।
-वेदांतम स्कूल कुड़ाना: स्कूल प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल में प्राची ने प्रथम, तान्या द्वितीय और हिमांशु मलिक तृतीय रहा। शिक्षक आनंद, श्रीवास्तव व दीपक ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
-मेपल्स शामली: स्कूल प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में निखिल कुमार प्रथम, अक्षय मलिक द्वितीय व अक्षय, आंचल, शगुन ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन ने सभी मेधावियों को बधाई दी।
-रॉयल शामली: स्कूल प्रधानाचार्या शिवानी कंदौला ने बताया कि स्कूल में अक्षरा चौहान ने 96 प्रतिशत के साथ प्रथम, लवली जैन द्वितीय व जोया ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन विजय मलिक व प्रबंधक अमरदीप ने सभी को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-सरती देवी राजाराम शामली: स्कूल प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि स्कूल पुमोरी जगदेव ने प्रथम, आक्षी द्वितीय व लगन गुप्ता तृतीय रही। स्कूल अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल व प्रबंधक राहुल गुप्ता, निकुंज मित्तल व राजीव बंसल ने सभी को बधाई दी।
-स्कॉटिश शामली: स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि स्कूल की नंदिनी गर्ग ने 99.8 प्रतिशत के साथ देश में और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरजू स्कूल में द्वितीय व कार्तिक ने तृतीय स्थान पाया। स्कूल निर्देशक राजीव गर्ग व रितेश गर्ग, प्रदीप कुमार ने मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी।

एफडी पब्लिक स्कूल गढ़ीपुख्ता: प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि हाईस्कूल के परिणाम में स्कूल की वंशिका ने 90 प्रतिशत के साथ प्रथम, फराज खान द्वितीय व तनु तृतीय रही। सभी को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed