फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य ओमबीर लखनऊ में सम्मानित

शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य ओमबीर लखनऊ में सम्मानित

Mon, 07 May 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य ओमबीर लखनऊ में सम्मानित
कांधला।
विज्ञापन

गांव गढ़ीश्याम कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने एवं सामुदायिक सहभागिता में विशेष प्रयासों के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा लखनऊ में प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लखनऊ के प्रेक्षण गृह सभागार में राज्य स्तरीय मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश से आए शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने अनुभवों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विशेष प्रयासों को साझा किया। कार्यक्रम में 20 प्रतिभागियों को प्रस्तुतीकरण का मौका दिया गया। जिसमें जनपद शामली की ओर से कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह ने प्रस्तुतीकरण कर अपने अनुभव को साझा किए। बताया कि मात्र दो वर्ष में हीं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए अप्रत्याशित नामांकन वृद्धि की है। विद्यालय में जनपद और शहरों के पब्लिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे प्रवेश ले रहे हैं। प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और एवं सामुदायिक सहभागिता के विशेष प्रयासों के लिए शिक्षा निदेशक बेसिक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया । जिससे स्कूल के शिक्षकों में खुशी की लहर है। मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप, अपर शिक्षा निदेशक रूबी सिंह, उप शिक्षा निदेशक डायट लखनऊ डाक्टर पवन सचान आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed