फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पीएसीएल में फंसी रकम दिलाने की मांग

पीएसीएल में फंसी रकम दिलाने की मांग

Mon, 07 May 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीएसीएल में फंसी रकम दिलाने की मांग
झिंझाना।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना के मोहल्ला ताड़वाला शिव मंदिर में ऑल इनवेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन की बैठक हुई। जिसमें पीएसीएल कंपनी में फंसी निवेशकों की रकम निकलवाने की मांग उठाई गई।

बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि पीएसीएल में निवेशकों ने वर्ष 1988 से करोड़ों रुपये जमा कराए हुए है। 2014 के बाद केंद्र सरकार ने सेबी के अधिकारों को बढ़ा दिया। जिस करण से सेबी ने 22 अगस्त 2014 को कंपनी को प्रतिबंधित कर दिया। देशभर के पांच करोड़ 85 लाख निवेशकों का कंपनी में लगाया गया रुपया फंस गया है। न्यायालय द्वारा भी सेबी को आदेश देकर निवेशकों के रुपये रिलीज करने को कहा था। उसके बाद भी रुपया नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते संगठन की केंद्रीय इकाई ने देशभर में पोस्टकार्ड अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पहले दिन 250 पोस्टकार्ड लिखे गए हैं, जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजे जाएंगे। जिसमें लिखा जाएगा कि पहले हमारा भुगतान-फिर मतदान। इस दौरान सुभाष चंद, तेज सिंह, राकेश, शिवम, अनीस अहमद, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed