फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मृगांका करेगी बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा- कांता कर्दम

मृगांका करेगी बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा- कांता कर्दम

Sun, 06 May 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मृगांका करेगी बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा- कांता कर्दम
मृगांका करेंगी बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा- कांता कर्दम
विज्ञापन

कैराना।
कस्बा कैराना में कलस्यान चौपाल पर भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने किया। इसके बाद हवन यज्ञ व पूजा कराई गई।
शनिवार शाम कलस्यान चौपाल पर चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के मन में किसी के प्रति कोई मतभेद नहीं था। वह साफ सुथरी छवि के नेता थे। बाबूजी के मन में क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं थी, जिन्हें उनकी बेटी मृगांका सिंह पूरा कराएंगी। वहीं, मृगांका सिंह के भतीजे अनिल चौहान ने कहा कि जिस तरह बाबूजी को चुनाव लड़ाते थे, उसी तरह मृगांका सिंह को भी चुनाव जिताएंगे। वहीं, मृगांका सिंह ने कहा कि बाबूजी के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मेरठ दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह उपचुनाव 2019 के आम चुनाव का रिहर्सल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैराना विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रामजीलाल कश्यप और संचालन संजीव जैन ने किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, हस्तिनापुर से विधायक दिनेश खटीक, चौधरी रामपाल, अजीत चौधरी क्षेत्रीय संगठन मंत्री मेरठ, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, अजय बंसल, गोविंद चौहान प्रधान, जगदीश चौहान, यशपाल पूर्व प्रधान, रविंद्र प्रधान, भाजपा नगराध्यक्ष ईश्वरचंद जाटव, राजकुमार शर्मा, प्रवीण एडवोकेट, दाऊद प्रधान, चौधरी श्याम सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र, बार एसोसएशन कैराना अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

थानाभवन में भी खुला चुनाव कार्यालय
थानाभवन। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का कस्बा थानाभवन में गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और पशुपालन, लघु सिंचाई मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया। पूजा अर्चना भी कराई गई। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा नेक हा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। चीनी मिलों में समस्त गन्ना आपूर्ति कराई जाएगी। भाजपा ने आम जन के हित में कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसके चलते कैराना उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। इस मौके पर विधायक देवबंद ब्रजेश सिंह, विधायक रामपुर मनिहारन देवेंद्र निम, विधायक बुलंदशहर वीरेंद्र सिंह सिरोही सहित भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed