{"_id":"5a638ebb4f1c1b9f268b583c","slug":"111516474043-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने नाटिका के माध्यम से समझाया स्वस्थ शरीर का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने नाटिका के माध्यम से समझाया स्वस्थ शरीर का महत्व
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने समझाया स्वस्थ शरीर का महत्व
शामली।
प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 में बच्चों ने नाटिका के माध्यम से स्वस्थ शरीर और दिमाग के लिए विभिन्न विटामिनों के बारे में जानकारी दी।
शासन ने सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत 15 से 30 जनवरी के बीच स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीएसए चंद्रशेखर ने जनपद के सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया था। नगर के मोहल्ला बनखड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 में कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने नाटिका के माध्यम से सब्जियों, फलों, दालों और दूध आदि बनकर उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। उन्होंने सभी बच्चों को बाजारों में बिकने वाले पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की। बच्चों और शिक्षकों को ऐसी वस्तुओं का सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अखिलेश, शालिनी, आदित्य, रेनू, पायल, काजल, शुभांगी, शिप्रा, चंदा आदि मौजूद रहे।