फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा

आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव जानीपुर निवासी जोगिंदर पुत्र यशपाल ने 30 अक्तूबर को थाने पर सोंहजनी उमरपुर के देशी शराब की दुकान के सेल्समैन शक्ति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि ओवररेट पर शराब बिक्री का विरोध करने पर उसको पीटा और पैर तोड़ दिया था। जोगिंदर ने थाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने सेल्समैन की तरफ से जोगिंदर के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और उसको गिरफ्तार कर लिया था। जमानत होने पर जेल से छूटने के बाद जोगिंदर ने एससी-एसटी आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने मामले में गंभीरता से जांच कराई और फिर एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया था। वहीं, आरोपी सेल्समेन के खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट तथा मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसकी जांच सीओ थानाभवन कर रहे थे। शनिवार को पुलिस ने थानाभवन पुलिस ने आरोपी सेल्समैन शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। दलित युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने शराब की दुकान के सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed