{"_id":"5a57b24f4f1c1b6b188b46c9","slug":"111515696719-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगंबर साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैगंबर साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से रोष
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से रोष
कांधला (शामली)। व्हाट्सएप ग्रुप पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी करने से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
गांव गंगेरू निवासी कपिल कुमार ने विलेज मास्टर के नाम से व्हाटसएप ग्रुप बना रखा है। गंगेरू के साथ ही आसपास क्षेत्र से जफर, मोहसीन, जीवन, रवि आदि लोग भी इस ग्रुप से जुड़े है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व ग्रुप में एक युवक ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बारे में अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी होने पर मुसलिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग गंगेरू बस स्टैंड पर जमा हो गए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी दौरान सूचना मिलने पर कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया। समेदीन ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन और अमर्यादित पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, इसी मामले को लेकर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ चल रही है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।